फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation of mining material at stone crushers, irregularities found

Bijnor News: स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री की जांच, मिलीं अनियमितताएं

Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation of mining material at stone crushers, irregularities found
नजीबाबाद के मथुरापुर मोर के स्टोन क्रशर में जांच करती टीम। संवाद
नजीबाबाद। राजस्व विभाग और खनन विभाग की टीम ने तहसील के स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। क्रशरों पर उपलब्ध खनन सामग्री के स्टॉक की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। कई स्टोन क्रशरों पर ऑनलाइन और उपलब्ध खनन सामग्री में टीम को अंतर मिला।
विज्ञापन

एसडीएम विजय शंकर, खनन निरीक्षक शिवम कुमार, खनन निदेशालय से आए सर्वेयर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नजीबाबाद ब्लॉक के मथुरापुर मोर, मीरमपुर दुर्ग, जसवंतपुर, मोटा महादेव, भागूवाला सहित करीब डेढ़ दर्जन स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। टीम ने सागर, हिमगिरी, सुपर स्टोन, सतगुरू, महादेव सहित अनेक स्टोन क्रशर पर उपलब्ध रेत-बजरी, बोल्डर आदि खनन सामग्री के स्टॉक की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

टीम ने स्टोन क्रशन पर उपलब्ध और ऑनलाइन दर्शाई गई खनन सामग्री स्टॉक का मिलान किया। कई स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री, क्रय-विक्रय अभिलेखों में अंतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed