फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation of 20 people from Pune

पुणे से आए 20 लोगों की हुई जांच

Mon, 23 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 20 people from Pune
पुणे से आए 20 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन

बिजनौर, नहटौर। महाराष्ट्र के पुणे से आए 20 लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच की गई। इसके बाद सभी लोगों को उनके घरों को भेजा गया। जांच के दौरान चिकित्सकों के पास सुविधाओं का अभाव होने के कारण वे डरे सहमे रहे। चिकित्सकों ने फिर भी इन सभी लोगों को एहतियात के तौर पर कम से कम एक सप्ताह तक अपने घरों में रहने को कहा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 20 लोग पुणे से घर लौटे हैं। यह लोग वहां पर रहकर नौकरी और अपना कारोबार करते हैं। इन लोगाें के गांव आने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। कोरोना वायरस को लेकर जांच की बात पर चिकित्सकों के हाथ पैर फूल गए। बताया जा रहा है चिकित्सकों के पास मास्क व सैनिटाइजर के अलावा कोई सुविधा नहीं है। जिस पर चिकित्सकों ने डरते हुए उनकी जांच की। जांच में किसी को भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। चिकित्सक के मुताबिक गांव के 20 लोगों की जांच की गई है। अस्पताल में आए लोगों की जांच की गई है। इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed