{"_id":"60451ccd8ebc3ee63a17a7e6","slug":"interrogation-of-family-members-of-youth-caught-in-kashmir-bijnor-news-mrt5288526150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पकडे़ युवकों के परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पकडे़ युवकों के परिजनों से पूछताछ
विज्ञापन

बिजनौर/राजा का ताजपुर। कश्मीर में पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचे गए दोनों युवकों के परिजनों को पुलिस व सुरक्षा एजेंसी खंगालने में जुटी हैं। दोनों युवक एक साथ कार से चार दिन पहले ही कश्मीर गए थे। पुलिस को शक है कि दोनों कहीं हथियारों के सौदागर तो नहीं हैं। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
सुरक्षा बलों ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर में कुलगांम जिले के काजीगुंड के जवाहर सुरंग के पास से किरतपुर थाने के गांव शाहपुर रतन निवासी यूनुस के पुत्र नौशाद व नूरपुर थाने के राजा का ताजपुर निवासी शमशाद के पुत्र दानिश को दबोचा था। दोनों सैंट्रो कार में सवार थे। उनके पास से एक पिस्टल व 20 कारतूस मिले हैं। दानिश व नौशाद के पकड़े जाने के बाद जिले की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। दोनों के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। यूनुस ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली पत्नी साबरा की 35 साल पहले मौत हो गई। साबरा का बेटा नौशाद, शहजाद व एक बेटी है। दूसरी पत्नी नाजमा से दिलशाद, शादाब व बेटी बुशरा हैं। नौशाद करीब 22 साल से सफै कत्ल लाल चौक श्रीनगर में हेयर सैलून की दुकान पर काम करता हैं।
छोटा बेटा शहजाद, दिलशाद भी 15-20 सालों से वहां काम कर रहे हैं। 24 फरवरी को नौशाद गांव आया था और तीन मार्च को चला गया। गांव में आने के दौरान वह इधर-उधर घूमता रहता था। नौशाद के पास पिस्टल कहां से आया परिजनों को नहीं मालूम।
विज्ञापन
दानिश के तीन भाई रिजवान, फरमान अरमान के अलावा दो बहनें साजिया व गुलनाज हैं। दानिश एक फरवरी को गांव आया व तीन फरवरी को अपनी सैंट्रो कार से गया। कश्मीर में वह मिठाई बनाने का काम करता हैं। उसके बाकी भाई राजा का ताजपुर में रिक्शा चलाते हैं। दानिश के पिता शमशाद की पान की दुकान हैं। शुक्रवार को दानिश की परिजनों के पास जवाहर सुरंग के पास से कॉल आई थी। कहा था कि सुरंग बंद हो गई है। तभी चेकिंग में पिस्टल व कारतूस के साथ दोनों पकड़ेेे गए। पुलिस व सुरक्षा एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों हथियार कश्मीर से लाकर तो जिले में नहीं बेच रहे थे। राजा के ताजपुर के 20 से ज्यादा युवक कश्मीर में काम कर रहे हैं। ये सभी पुलिस के रडार पर हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।