फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Intermediate student dies of fever

Bijnor News: इंटरमीडिएट के छात्र की बुखार से मौत

Sat, 18 Nov 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Intermediate student dies of fever
छात्र पढ़ाई के साथ साथ ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था
विज्ञापन

इसी तंगहाली के चलते परिवार नहीं करा सका समुचित इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। जिले में बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक इंटरमीडिएट के छात्र की बुखार से मौत हो गई। छात्र पढ़ाई के साथ साथ ठेला लगाकर परिवार और खुद का भरण पोषण कर रहा था। मुफलिसी के चलते ही परिवार उसका उचित उपचार नहीं करा पाया।

नैजोवाली गांवड़ी निवासी 17 वर्षीय संदीप कुमार हिंदू इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। वह पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में था। शुरुआती जांच में छात्र को वायरल फीवर आया। परिजनों का दावा है कि बाद में खून की जांच कराई गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। आर्थिक रूप से परिवार के कमजोर होने के चलते परिजन संदीप का ठीक से इलाज नहीं करा पाए। इस कारण छात्र की प्लेटलेट्स लगातार कम होती गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मृत्यु का समाचार मिलते ही हिंदू इंटर कॉलेज में शोक स्वरूप अवकाश घोषित कर दिया गया। पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर न केवल शोक संवेदना व्यक्त की बल्कि आर्थिक मदद भी पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की भी बीमारी से हो गई थी मौत
छात्र संदीप के पिता विजेंद्र सिंह की पिछले साल बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह घर में अकेला कमाने वाला था। कॉलेज की पढ़ाई के बाद ठेला लगाकर अपने परिवार को पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed