फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inter practical examination will be held at 121 centers

121 केंद्रों पर होगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 20 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inter practical examination will be held at 121 centers
121 केंद्रों पर होगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 121 केंद्रों पर होगी। शासन ने 10 लिखित केंद्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। इनमें जिला मुख्यालय के तीन विद्यालय शामिल हैं। शासन ने प्रयोगात्मक परीक्षक बनाने के निर्धारित नियमों में इस बार संशोधन किया है।
शासन ने इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के नियम बदले हैं। 2022 की प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यार्थियों के अपने विद्यालयों में नहीं होगी। विद्यार्थियों ने जिस केंद्र पर लिखित परीक्षा दी है, प्रयोगात्मक परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी। इस बार बोर्ड परीक्षा के 131 केंद्र थे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन ने 10 लिखित परीक्षा केंद्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया है। अब 121 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। बताया कि 10 केंद्र पर लिखित परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी केंद्रों पर समायोजित किया गया है। बोर्ड से केंद्रों की सूची आ गई है। जिले के माध्यमिक विद्यालयों से गैर जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षकों की सूची डीआईओएस कार्यालय आ गई है। प्रयोगात्मक परीक्षकों को 27 अप्रैल तक आवंटित केंद्रों पर परीक्षा लेनी है। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चक्र में 28 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

नियमों में यह हुआ है संशोधन
शासन ने इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा का परीक्षक बनने के नियम बदले हैं। पहले तय किया गया था कि केवल राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ही प्रयोगात्मक परीक्षक बनेंगे। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक भी इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक बन सकेंगे। जिले में कुल 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 32 राजकीय विद्यालय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 282 वित्तविहीन विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नहीं बने प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र
1- आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर।
2- जीजीआईसी बिजनौर।
3- बीआईसी बिजनौर।
4- आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर।
5- पब्लिक इंटर कॉलेज जैतरा।
6- दयानन्द इंटर कॉलेज कोतवाली देहात।
7- जनता किसान हायर सेकेंडरी स्कूल कल्याणपुर पुरैनी।
8- किसान हायर सेकेंडरी स्कूल महमूदपुर।
9- आदर्श जनता हायर सेकेंडरी स्कूल दौलताबाद।
10 - चौधरी बलदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल बमनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed