{"_id":"67253cf04a3fce4692086834","slug":"inter-district-cattle-theft-gang-exposed-two-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-134870-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अंतर जनपदीय पशु चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अंतर जनपदीय पशु चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का बिजनौर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए जिले में चोरी की नौ घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों के पास से चोरी की गई 10 भैंस और पांच बछड़े बरामद किए गए हैं। इस गिरोह का सरगना और उसका भाई किसी केस में पहले ही सरेंडर कर चुके हैं।
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि नगीना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान यूनुस पुत्र युसूफ निवासी ग्राम बराही थाना हजरत नगर गढ़ी जिला संभल और जाबिर पुत्र जहीर आलम निवासी ग्राम मलगद्दा थाना मझोला जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। बताया कि नगीना के पास धामपुर मोड पर एक बाग में पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए इन्हें दबोच लिया। एक फरार हो गया। आरोपियों के पास से 10 भैंस, पांच बछड़े, एक गाड़ी महिंद्रा बोलेरो, एक पिकअप, एक तमंचा 12 बोर, कारतूस और दस हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
n जिले में अलग-अलग जगह की चोरी : आरोपियों ने पांच दिन पहले हल्दौर के गांव सल्लाहपुर और सवा महीने पहले गांव करौंदा चौधर, महेश्वरी जट से पशु चोरी किए थे। इनके अलावा करीब 10 दिन पहले धामपुर के गांव शेखपुरा, गांव मिलकपुर से आठ दिन पहले, नगीना के गांव बघाला और सैदपुरी से पशु चोरी किए थे। इनके अलावा नजीबाबाद के गांव पूरनपुर गढ़ी और किरतपुर से भी भैंस चोरी की थी।
फ