{"_id":"61b39cb37c5a3203e9688717","slug":"inter-college-athlete-competition-on-13th-bijnor-news-mrt5685036108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयीय एथलीट प्रतियोगिता 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयीय एथलीट प्रतियोगिता 13 को
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय एथलीट प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्टेडियम में 13 दिसंबर से शुरु होगी। जिले के 108 डिग्री कॉलेजों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के लिए कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता के लिए दिशा निर्देश तय किए हैं। बताया कि हर कॉलेज से आठ दिसंबर तक खिलाड़ियों की एंट्री डिटेल मांगी गई थी। जिन कॉलेजों की एंट्री डिटेल मिली है वे ही प्रतिभाग कर सकेंगे। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों का प्रतिभाग करना अनिवार्य है। हर कॉलेज से इवेंट के अनुसार चयनित 100 से अधिक खिलाड़ी के शामिल होने की संभावना है।
वर्धमान कॉलेज से आठ छात्र तथा चार छात्रा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं, वर्धमान कालेज बिजनौर के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि कुछ खिलाड़ी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अलग अलग इवेंट की तैयारी कर रहे हैं। ऋषभ राठी वर्धमान कॉलेज बिजनौर में बीए का छात्र है। राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। इसी प्रकार प्रियांश त्यागी 400 मीटर बाधा दौड़ में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने की फिराक में है। सीमा पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। वह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
ये है खेल के तय नियम
खेल में शामिल होने के लिए कॉलेजों तथा खिलाड़ियों के 18 नियम निर्धारित हैं। इनमें प्रमुख हैं - खिलाड़ी को कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट/ वैक्सीन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है, पात्रता प्रमाण पत्र पर खिलाड़ी के आधार कार्ड का नंबर अंकित होना अनिवार्य है, खिलाड़ी की आयु 17 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए, खिलाड़ी अपने साथ कॉलेज का परिचय पत्र अवश्य लाना है।