फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to take foot over bridge construction seriously

फुटओवर ब्रिज निर्माण को गंभीरता से लेने के निर्देश

Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions to take foot over bridge construction seriously
फुटओवर ब्रिज निर्माण को गंभीरता से लेने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नगीना सांसद गिरीशचंद को नजीबाबाद में रेलवे फुटओवर ब्रिज निर्माण मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।
आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा द्वारा मालगोदाम तिराहे पर जनहित में फुटओवर ब्रिज बनाने की काफी समय से मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक आवाज उठाने के बावजूद रेलवे और प्रदेश सरकार एक-दूसरे पर फुटओवर ब्रिज निर्माण और उसका खर्च वहन करने की बात कहकर जनहित के मामले के प्रति उदासीन हैं। मनोज शर्मा ने कुछ समय पहले मायावती को भी इस संबंध में पत्र लिखकर क्षेत्रीय बसपा सांसद गिरीशचंद की सांसद निधि से फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने की मांग की थी। बसपा सुप्रीमो ने सांसद गिरीशचंद को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। हाल ही में नजीबाबाद दौरे पर आए बसपा सांसद ने बसपा के सेक्टर प्रभारी इंजी. मनोहर लाल से मनोज शर्मा द्वारा फुटओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में रेलवे और प्रदेश सरकार को भेजे गए समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा रेलवे द्वारा बनाया गया मानचित्र और स्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इंजी.मनोहर लाल को मालगोदाम तिराहे पर फुटओवर ब्रिज निर्माण संबंधी कागजात सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed