Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to suspend ration shop and TA

Bijnor News: राशन की दुकान और टीए को निलंबित करने के निर्देश

Fri, 16 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend ration shop and TA
नजीबाबाद के चंदनपुरा में चौपाल में बोलते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : NAZIBABAD
राशन की दुकान और टीए को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव मथुरापुर मोर के चंदनपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों की ओर से राशन वितरण में अनियमितता और स्कूल की बॉउंड्रीवॉल निर्माण घोटाले का मामला उठा। डीएम ने तत्काल प्रभाव से तकनीकी सहायक और राशन डीलर की दुकान को निलंबित करने के निर्देश दिए।
डीएम उमेश मिश्रा ने सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम एफआर विनय कुमार के साथ मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हब विकास योजना की प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नजीबाबाद के सुंदरीकरण और जनहित विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला की उपस्थिति में चंदनपुरा में चौपाल हुई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिक स्कूल की मानकों के विपरीत निर्माण कराई जा रही बॉउंड्रीवॉल रातोंरात तकनीकी सहायक और ठेकेदार द्वारा डीएम के दौरे से पूर्व गायब करने, राशन डीलर द्वारा चार किलोग्राम राशन वितरित करने का मामला उठाया। डीएम ने तत्काल प्रभाव से अनियमितता में राशन की दुकान और बॉउंड्रीवॉल निर्माण घोटाले में तकनीकी सहायक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ और एडीओ वित्त ने संबंधित विभागों को हब विकास योजना के प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता के साथ यथा शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बीएसए जयकरण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विकास योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ पंचायत राकेश कुमार के संचालन में आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ग्राम प्रधान मोटाढाक सागर बड़ोला, ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाएं : डीएम
चंदनपुरा की चौपाल से पूर्व डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम विनय कुमार ने लोनिवि निरीक्षण भवन में नगर पालिका, नगर पंचायत ईओ और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी राधेश्याम की उपस्थिति में डीएम ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन, स्टेडियम के निकट तालाब सुंदरीकरण योजना की समीक्षा की। डीएम ने नगर पालिका के ईओ को राजकुमार को कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ पूर्ण बोरा ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर डस्ट बिन रखकर सीधे कूड़ा गाड़ियों में कूड़ा डालने की सलाह दी। जिले के आला अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं कपिल सराफ, अवनीश अग्रवाल, आकाश कान्हा कर्णवाल, विवेक अग्रवाल, नफीस अहमद की समस्याएं सुनीं।

हेल्थ एटीएम का किया उद्घाटन
डीएम ने सीएचसी समीपुर में समाजसेवी अवनीश अग्रवाल की ओर से उपलब्ध कराए गए हेल्थ एटीएम का डिप्टी सीएमओ डॉ. पीआर नायर की उपस्थिति में उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि एक ही मशीन से रोगी स्वयं अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed