फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to provide better facilities to patients

रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide better facilities to patients
रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पेयजल, शौचालय से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला के साथ सोमवार को महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ.कुमुद की उपस्थिति में एसडीएम ने अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों के लिए अस्पताल में पीने के पानी, शौचालय की स्थिति के साथ महिला रोगियों के वार्ड, प्रसव कक्ष तथा अस्पताल भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ.कुमुद ने अस्पताल में जलापूर्ति से जुड़ी पाइप लाइनें पुरानी व खस्ताहाल होने से नगरपालिका परिषद की जलापूर्ति पर्याप्त रूप से न मिलने, इंडिया मार्क-टू-हैंड पंप की भी जलापूर्ति प्रभावित होने, अस्पताल भवन और आवास खस्ताहाल होने की जानकारी दी। एसडीएम ने डॉ. सर्वेश निराला को अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका परिषद से पेयजल आदि समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। हाल ही में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मामला डीएम के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed