फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to make arrangements before Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश

Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions to make arrangements before Kanwar Yatra
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : NAZIBABAD
कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने मोटा महादेव मंदिर पर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए भी कहा।
डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एनएचएआई के पीडी बीपी पाठक, डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला, बीडीओ ज्योति चौधरी सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थिति में मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम, एसपी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मोटा महादेव पुलिस चौकी पर पुलिस अधिकारियों समेत अनेक विभाग के अधिकारियों की बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराने, गांव रतन टांडा के पास 150 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने मंडावली पुलिस को कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए सतर्क रहने, संदिग्ध स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात करने और शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखने, कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए मोटा महादेव मंदिर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश लिए। दोनों अधिकारियों ने मोटा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाया और प्राथमिक विद्यालय विजयपुर के बच्चों को फल एवं चॉकलेट बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, लोनिवि के अधिशासी अधिकारी अभियंता योगेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, भाजपा नेता राजकुमार प्रजापति, ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, मयंक चौहान, मोटा महादेव चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed