फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to keep power supply smooth and uninterrupted

विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को देखकर प्रशासन पूरी तरह तैयार:डीएम

Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep power supply smooth and uninterrupted
विद्युत सप्लाई सुचारु व निर्बाध रखने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत कर्मचारियों की आगामी हड़ताल को देखते हुए विद्युत सप्लाई सुचारू व निर्बाध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग में पंजीकृत ठेकेदार मैनपावर सहित वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तैयार रहें। कहा कि किसी भी स्थिति में विद्युत व्यवधान पैदा नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हैं।

विकास भवन में बैठक में डीएम ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने को सीडीओ व एसडीएम सदर को नामित किया गया है। डीएम ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने की सूचना के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विद्युत आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण सुचारू एवं निर्बाध रूप से कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संबंधित कर्मचारियों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है, हो सकता है कि हड़ताल की स्थिति न आने पाए। उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल की स्थिति का सामना करना पड़ता है तो जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने विद्युत निगम व नामित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ठेकेदारों के नाम व मोबाइल नंबर प्राप्त करते हुए उनके अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर की स्किल्ड वाईज सूची तैयार कर लें। ताकि उनकी योग्यता के अनुसार कार्य सपुर्द किया जा सके। उन्होंने सभी ठेकेदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संभावित हड़ताल के दौरान उनके द्वारा किए गए योगदान एवं सेवा की नियमानुसार अदायगी की जाएगी। ठेकेदारों ने जिला प्रशासन को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम विक्रमादित्य सिंह, विद्युत निगम के अफसर व ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed