{"_id":"60edc9858ebc3ebc8837fd02","slug":"instructions-to-improve-cleanliness-in-gaushala-nazibabad-news-mrt5472211163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

जलालाबाद। तहसीलदार न्यायिक चंद्रकला ने जलालाबाद स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचकर गायों की देेखरेेख और चारे के रखरखाव की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को गोशाला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार न्यायिक चंद्रकला ने सोमवार को नगर पंचायत जलालाबाद के कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में गायों की देखरेख और उनके लिए चारे की व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह को गोशाला में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील न्यायिक चंद्रकला ने गोशाला के गायों का रजिस्टर चेक किया और कर्मचारियों को गायों को समय पर पानी पिलाने और चारा डालने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल नूरीन अली, अतीर्कुरहमान, नईम अहमद, मो. नौशाद, मो. अली, सोहन आदि मौजूद रहे।