फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions for cultivation of bamboo around the cow sanctuary

Bijnor News: धामपुर - गो अभयारण्य के चारों तरफ बांस की खेती करने के निर्देश

Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Instructions for cultivation of bamboo around the cow sanctuary
मुस्तफापुर तैयब में अ​धिकारियों के साथ गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अ​धिकारी
- लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने किया मुस्तफापुर तैयब की गोशाला का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी विशेष सचिव वन विभाग गौरव वर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव मुस्तफापुर तैयब में निर्माणाधीन कृष्ण गो अभयारण्य और अस्थायी आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभयारण्य के चारों ओर बांस की खेती करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा करने से बाहरी जीवों से सुरक्षा के साथ आय की बढ़ेगी।
नोडल अधिकारी ने अस्थायी गोशाला के रखरखाव की अधिकारियों से जानकारी ली। निर्देशित किया कि वह गायों की सेवा में किसी प्रकार की कोई कमी न होने दें। गोशाला की निगरानी रखें। यदि किसी गोवंश को कोई दिक्कत है तो उसका उपचार कराएं। गो अभयारण्य के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने विकास विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। कहा कि गो अभयारण्य में गोवंश आसानी से घूम सकेगा। घास चरने के बाद वहां पर बैठ भी सकेगा। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त को निर्देशित किया कि वे कृष्ण गो अभयारण्य के चारों तरफ बांस की खेती कराएं। जिससे अभयारण्य की बाहरी जीवों से भी सुरक्षा होगी और आय भी बढ़ेगी। नोडल अधिकारी ने अस्थायी गोशाला की चहारदीवारी, सौर ऊर्जा संयंत्र, भूसा स्टोर, ट्यूबवेल, पशुओं के चारे तथा पशु संरक्षण की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. पीएस कोहली, ग्राम पंचायत सचिव नसीम अहमद, माधव गो सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, प्रमोद कुमार सतीश कुमार, राजेश कुमार, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed