फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspector present in line for filing FR in case of assault

Bijnor News: मारपीट के मामले में एफआर लगाने पर दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 03 Apr 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inspector present in line for filing FR in case of assault
नांगल सोती/नजीबाबाद। गौसपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एफआर लगाना दरोगा को भारी पड़ गया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

गौसपुर में 12 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के कुंवरपाल ने आरोप लगाया था कि वह अपने पिता के साथ खेत पर जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। कुंवर पाल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने एफआर लगा दी थी। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसपी अभिषेक झा ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस की विवेचना कर रहे दरोगा विनोद कुमार पीपल को बुधवार की देर रात लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed