{"_id":"5f0f4e018ebc3e637037692e","slug":"inspector-of-kiratpur-police-station-who-did-not-apply-mask-apologized-bijnor-news-mrt491399577","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में मास्क न लगाने वाले किरतपुर थाने के दरोगा ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में मास्क न लगाने वाले किरतपुर थाने के दरोगा ने मांगी माफी
विज्ञापन
मास्क न लगाने वाले किरतपुर थाने के दरोगा ने मांगी माफी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष द्वारा सीजेएम कार्यालय में मौजूद एक दरोगा को मास्क लगाने को कहने पर दरोगा नोंकझोंक हो गई। दरोगा को पूर्व बार अध्यक्ष से नोकझोंक करना महंगा पड़ा। सीजेएम के समक्ष दरोगा के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान एक केस के सिलसिले में सीजेएम कार्यालय में गए थे। इसी दौरान वहां पर किरतपुर थाने का एक दरोगा बिना मास्क पहने ही कुर्सी पर बैठा हुआ बातचीत कर रहा था। पूर्व अध्यक्ष द्वारा उन्हें मास्क लगाने को कहने पर मास्क लगाने की जगह दरोगा पूर्व अध्यक्ष से नोकझोंक करने लगा, जिस पर सत्यप्रकाश चौहान ने मास्क लगाने की नसीहत देते हुए कसकर डांट लगाई। विवाद के दौरान जिला बार एसोसिएशन के सचिव नवदीप सिंह भी वहां पर पहुंच गए और वकीलों द्वारा दरोगा को सीजेएम के समक्ष ले जाया गया। वहां पर इस दरोगा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो गया।