{"_id":"617d914c91c7c81d071bd968","slug":"inspection-of-construction-works-in-panchayats-nazibabad-news-mrt563012228","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक पंचायती राज ने जालबपुर गूदड़ सहित कई क्षेत्रों का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक पंचायती राज ने जालबपुर गूदड़ सहित कई क्षेत्रों का किया भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। उपनिदेशक पंचायती राज एसके सिंह ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ सहित क्षेत्र की पंचायतों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जालबपुर गूदड़ में कूड़ा निस्तारण केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी की।
उपनिदेशक पंचायती राज एसके सिंह ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़, तातारपुर लालू, मोचीपुरा, शेखपुर गढू क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण, पंचायतघर, शौचालय निर्माण, सोकपिट निर्माण आदि की गुणवत्ता की समीक्षा की। पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार, एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में उपनिदेशक पंचायती राज ने ओडीएफ फेस-2 के संबंध में किए गए निर्माण कार्य देखे। जालबपुर गूदड़ में 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र का एसके सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सोकपिट निर्माण, पंचायतघर, शौचालय निर्माण कार्यों के साथ खाद के गड्ढे, कूड़ियों आदि के संबंध में जानकारी लेकर ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही केंद्र सरकार की टीम फेस-2 कार्यों की समीक्षा के लिए क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेगी। उपनिदेशक पंचायती राज एसके सिंह ने ग्राम पंचायतों को विकास की दृष्टि से संतृप्त रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में उपनिदेशक पंचायतीराज ने पंचायतघर निर्माण देखा।