{"_id":"57dc4aa34f1c1b7a31d47edc","slug":"inspection-found-drunk-in-charge-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नशे में मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नशे में मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में निरीक्षण के दौरान ग्राम रामजीवाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को नशे में धुत पाया।
उन्होंने शराबी शिक्षक के पिछले पांच दिन से विद्यालय न आने पर उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थिति दर्ज कर शिक्षक को निलंबित करने की बीएसए को संस्तुति की है। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय बढ़ापुर का भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर आए ब्लॉक कोतवाली के खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स ने ग्राम रामजीवाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी मुख्य अध्यापक व एकल शिक्षक सलीम जावेद को शराब के नशे में धुत्त होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय के कैंपस में घूमते पाया। मोबाइल पर अपनी वीडियो बनती देख शराबी शिक्षक विद्यालय से भाग निकला।
सूचना पर ग्राम प्रधान नसीम अहमद समेत कई छात्र-अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बीईओ से शिक्षक की शिकायत की। बीईओ ने उसके निलंबन के लिए संस्तुति कर पत्र बीएसए को देने की बात कही है।