फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspecting the jail and taking stock of the arrangements

जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inspecting the jail and taking stock of the arrangements
जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम और एसपी ने बृहस्पतिवार को जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरकों में तलाशी कराई गई। वहीं बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जाना।
बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अफसरों ने भोजनालय में खाने की गुणवत्ता परखी। भोजनालय की तलाशी भी ली। इसके बाद एक एक बैरक की तलाशी ली गई। महिला बैरक में भी तलाशी ली गई। वहीं अफसरों ने बंदियों से बातचीत करते हुए मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

उन्होंने जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण कर दवाइयों का स्टॉक आदि जानकारी ली। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को सफाई बनाए रखने और अन्य दिशा निर्देश दिए। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जेल का निरीक्षण कर सभी बैरकों में तलाशी कराई गई है। कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बंदियों से भी बातचीत की गई है। उधर, डीएम ने प्रवक्ता पत्नी की हत्या में जेल पहुंचे हत्यारोपी से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed