{"_id":"6526db3006200246bb05574f","slug":"innocent-killed-nine-injured-as-e-rickshaw-overturns-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12410-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
बूढ़े बाबा मठ के निकट हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। बूढ़े बाबा मठ के निकट एक ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गांव सल्लाहपुर निवासी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव सल्लाहपुर निवासी एक ही परिवार के शमशाद, खातून, शबनम, सजाऊद्दीन, नूरजहां, मुनीजा, फरमान और उसकी तीन वर्षीय पुत्री रीजा आदि बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा से नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बैरमाबाद गढ़ी जा रहे थे। गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी उनका रिश्तेदार शोएब विदेश जा रहा है, जिससे मिलने सभी आ रहे थे। ई-रिक्शा गांव का ही इकबाल चला रहा था।
पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित हल्दौर के अट्टे वाले बाबा के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सभी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने रीजा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शबनम, शमशाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।