{"_id":"64c6b438d6cbdab66707de54","slug":"information-of-all-programs-will-be-available-on-e-kavach-portal-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8047-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - ई-कवच पोर्टल पर मिलेगी सभी कार्यक्रमों की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - ई-कवच पोर्टल पर मिलेगी सभी कार्यक्रमों की सूचना
Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- ई-कवच पोर्टल पर जिले का 80 प्रतिशत डाटा हुआ फीड
- नवजात और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का डाटा किया जा रहा अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार की ओर से ई-कवच पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल से सभी कार्यक्रमों को जोड़ा जा रहा है। पोर्टल पर जिले का करीब 80 प्रतिशत डाटा फीड किया जा चुका है। अब आशाएं भी सभी कार्यक्रमों की सूचना ऑनलाइन ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं।
ई-कवच पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां फीड की जा रही हैं। इस क्रम में अब पोर्टल पर टीकाकरण का डाटा फीड होने लगा है। रोजाना कितने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है और कौन सा टीका लगाया जा रहा है। यह सब जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन फीड की जा रही है।
इसके अलावा परिवार नियोजन, टीबी के मरीजों की जानकारी, दस्तक अभियान में ढूंढे गए बच्चों की सूचना, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 15 बिंदुओं की सूचना ई-कवच पोर्टल पर ही अपलोड हो रही है। पहले आशा अपने काम की पूरी जानकारी आशा डायरी में लिखती थीं। मगर अब आशाएं सर्वे सहित अपने सभी कार्यक्रमों की सूचना ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं।
विज्ञापन
-- -- वर्जन::
ई-कवच पोर्टल से सभी कार्यक्रमों को जोड़ा जा रहा है। मेडिकल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण और अन्य कार्यक्रमों का डाटा ई-कवच पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही एचबीएनसी कार्यक्रम को भी इस पोर्टल पर लाया जाएगा - पूनम रानी, डीसीपीएम, बिजनौर