फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inform farmers about new technology: Shahi

किसानों को दें नई तकनीक की जानकारी : शाही

Sat, 26 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Inform farmers about new technology: Shahi
नगीना में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी लेते कृषि - फोटो : BIJNOR
किसानों को दें नई तकनीक की जानकारी : शाही
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि अनुसंधान केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों से किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी देने को कहा। किसानों की आय बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नगीना कोतवाली मार्ग स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र पहुंचे तथा उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आलू, मटर, गेहूं आदि की फसल व उसके उत्पादन के विषय में भी जानकारी हासिल की। कृषि वैज्ञानिकों ने मंत्री को केंद्र पर खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी। केंद्र के सभागार में कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वह किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी दें। कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं की वैरायटी डीवीडब्ल्यू 187 के विषय में बताते हुए कहा कि उन्होंने इसका प्रदर्शन अपने केंद्र पर भी किया है। इससे पहले कृषि वैज्ञानिकों व भाजपा नेताओं ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. डीपी सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. एसके सचान, डॉ. राजेंद्र मलिक, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख के पति ठाकुर विकास राजपूत, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद गुप्ता, अब्दुल कय्यूम राईन, इंजीनियर अमित गुप्ता, डॉ. भूपेश चौहान, विशाल अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान शरद राजपूत को कृषि मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, महेंद्र धनोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed