Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Industrial area buildings will not be used as housing

Bijnor News: आवास के रूप में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे औद्योगिक एरिया के भवन

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Industrial area buildings will not be used as housing
बिजनौर महात्मा विदुर सभागार में उद्योग बंधुओं और अधिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर स्थित औद्योगिक आस्थान को आवासीय रूप से प्रयोग करने वाले लोगों की जांच की जाएगी। उन्हें खाली कराते हुए उद्योग बंधुओं को आवंटित किया जाना है। यह निर्देश डीएम ने बैठक में दिए। वहीं पेयजल की उपलब्धता और पार्क के सुंदरी करण पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मिश्रा ने कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में जिला उद्योग बंधुओं की बैठक ली। जिसमें कहा कि जिले को पर्यटन के क्षेत्र में लगातार बढ़ते कदमों के चलते औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बनता जा रहा है। कहा कि भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों एवं सैलानियों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए होटल तथा रिसॉर्ट्स का निर्माण करें। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थान में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराई जाए। औद्योगिक आस्थान को आवासीय रूप से प्रयोग करने वाले लोगों की जांच कर उनसे स्थान खाली करा कर उद्योग बंधुओं को आवंटित कराएं।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। कहा कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए। औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्था के तहत लम्बित मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाइयों को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, विद्युत, वाणिज्यकर, प्रदूषण सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा जिले के उद्योग बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed