{"_id":"58051de34f1c1bfc4a702d6a","slug":"indignation-with-the-attitude-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के रवैये से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के रवैये से आक्रोश
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की बैठक में बोलते वक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में आल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन ने रेलवे विभाग के अधिकारियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि रेलवे अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहे कामों की गुणवत्ता की जांच कराने की कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोमवार को यहां रेलवे स्टेशन पर नजीबाबाद, मुरादाबाद और धामपुर शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों की संयुक्त तौर पर मीटिंग हुई। वक्ताओं ने अधिकारियों पर रेलवे में हो रहे कामों में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों हबीबवाला रेलवे स्टेशन पर करीब छह करोड़ की लागत से विकास कार्य हुए हैं। कार्यों की गुणवत्ता को देख लग रहा है कि धन का बंदरबांट हुआ है। जांच कराने की मांग की गई। केंद्र सरकार से सातवां पे कमीशन लागू कर दिया है। आरोप है कि कर्मचारियों के वेतनमें फिक्सिंग करना उनके हितों के साथ खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने विभाग से टीए और ओटी का भुगतान कराने, ट्रैक मैनों को सभी विभागीय परीक्षाओं में शामिल कराने, योग्यता के आधार पर पदोन्नति करने, कर्मचारियों से केवल आठ घंटे ड्यूटी लेने, नजीबाबाद से लेकर कांठ तक स्टेशनों पर बने कर्मचारी आवासों की मरम्मत कराने, विभाग में खाली पड़े स्थानों को भरने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी। बैठक में सुशील कुमार, गुड्डू यादव, सुरेंद्र कुमार, आजाद अली, सदाकत अली, रवि कुमार, कुलदीप सिंह , गौरव कुमार, विक्की, गौतम कुमार, विक्रम कुमार, किशनमुरारी, नाजिर हुसैन रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष अमरीश कुमार ने की। संचालन सचिव अजय कुमार पटवा ने किया।