फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indians should follow the Vedas: Phulsande Wale

नहटौर - भारतीयों को करना चाहिए वेद का अनुसरण : फुलसंदे वाले

Wed, 22 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Indians should follow the Vedas: Phulsande Wale
- बाबा फुलसंदे वालों ने भगवान ब्रह्मा के प्राचीन स्थान मिश्र का किया भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। बाबा फुलसंदे वाले भगवान ब्रह्मा के प्राचीन स्थान मिश्र पहुंचे। उन्होंने वहां के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर जाना कि वहां का मुख्य देव सामदेव है। उन्होंने भारत वासियों से कहा कि उन्हें भी वेद ज्ञान का अनुसरण करना चाहिए।
मिश्र से लौटे बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि प्रचेता ब्रह्मा का प्राचीन स्थान है, मिश्र यानी इजिप्ट है। सामवेद वहां का मुख्य वेद था, उन्हीं सामवेद के मंत्रों का गायन अपनी भाषा में पैगंबर मूसा ने अपनी पुस्तक तौरात में किया है। जिनमें सामवेद का मंत्र संख्या 133 में लिखा हुआ है प्रभु मेरा चरवाहा है वह मुझे अभाव न होने देगा, वह मुझे हरी-भरी भूमि पर विश्राम कराता है, वह मुझे झील और झरने के निकट ले जाकर नवजीवन का दान देता है। बिल्कुल यह ही शब्द पैगंबर मूसा की पुस्तक तौरात में हैं।
विज्ञापन

इन्हीं मंत्रों का वर्णन पैगंबर दाऊद ने अपनी पुस्तक जब्बूर में किया है और इसी भेड़ वाली रिचा का वर्णन पैगंबर ईशा ने अपनी पुस्तक इंजील में किया है। यानी उस समय से आज तक केवल भाषा का अंतर है। बाबा ने कहा कि सामवेद और ऋग्वेद ही पूरे विश्व में आज तक छाया हुआ है। हम भारतवासियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए और वेद ज्ञान का अनुसरण हमें करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed