{"_id":"60a407f98ebc3efbef74261e","slug":"increasing-infection-yet-negligence-bijnor-news-mrt5388946183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी लापरवाही
बिजनौर। कोरोना संक्रमण भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही जारी है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन सड़कों पर भीड़ कम नहीं हुई है। बंदी के बावजूद रोज की तरह ही भीड़ सड़कों पर दिख रही है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं दवा, सब्जी, फल एवं किराना की दुकानों को ही खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी तमाम दुकानदार भी आधा शटर खोलकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, खरीदारों की बात की जाए तो बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है, कि जैसे कोरोना काल न होकर सामान्य दिन हों। शहर के मुख्य चौक से लेकर करीब-करीब सभी स्थानों पर भीड़ का यही हाल है। बिना जरूरत के घरों से न निकलने का बार-बार निर्देश जारी हो रहा है। पुलिस भी अब सख्ती करने लगी है। रोजाना बिना मास्क वालों के चालान कट रहे हैं। इसके बाद भी सड़कों पर सामान खरीदने वाले तो कम घूमने वाले ज्यादा निकल रहे हैं।
युवा सड़कों पर बाइक लेकर खूब फर्राटा भर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन नए संक्रमितों का आंकड़ा तीन अंकों में पहुंच रहा है। शहर के मुख्य चौक से लेकर सब्जी मंडी तक भीड़ का यही आलम रहता है। जिले में जगह-जगह दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। दुकानदार बिना मास्क के ही सब्जी की बिक्री कर रहे हैं और खरीदारों का भी ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिल रहा है। भीड़ तो इतनी हो रही है कि जैसे सब्जी की किल्लत होने वाली हो। सरकार ने प्रतिदिन सब्जी की दुकान खोलने का निर्देश दिया हुआ है। इसके बाद भी लोग सब्जी लेने के बहाने ही घरों से निकल कर सड़कों पर चहल कदमी कर रहे है।