{"_id":"5f591ec78ebc3e54c9246ca2","slug":"increase-the-number-of-sampling-dm-bijnor-news-mrt500520992","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपलिंग की संख्या में करें वृद्धि : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपलिंग की संख्या में करें वृद्धि : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा सैंपलिंग की संख्या आदि की समीक्षा की जाएगी। इसलिए जिले की जनसंख्या के हिसाब से सैंपलिंग की संख्या में वृद्धि कराया जाए।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय कलक्ट्रेट स्थित सभागार/इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। कहा कोविड-19 समीक्षा बैठक में डब्लूएचओ के प्रतिनिधि को भी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करें, जिससे उनके कार्यों की भी समीक्षा हो सके। उन्होंने कांटेक्ट टेस्टिंग कार्य को सुचारु और गुणवत्तापूर्वक संपादित करने के लिए संबंधित लेखपाल एवं पंचायत सेक्रेट्री को निश्चित रूप से शामिल कराने को कहा है। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।