फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increase income by farm farming: Deputy Agriculture Director

गन्ने के साथ सहफसली खेती कर किसान आमदनी बढ़ाएं:उप कृषि निदेशक

Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Increase income by farm farming: Deputy Agriculture Director
सहफसली खेती कर आमदनी बढ़ाएं: उप कृषि निदेशक
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना किसान संस्थान मुरादाबाद द्वारा गन्ना विकास परिषद, धामपुर के तहत धामपुर, अफजलगढ़, स्योहारा, बिलाई एवं चाँदपुर जोन के लगभग पचास (50) गन्ना पर्यवेक्षकों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा।
कृषि विभाग के प्रसार भवन में चल रहे कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक बिजनौर अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गन्ने के साथ सहफसली खेती का प्रसार-प्रचार करने एवं सहफसली खेती के लाभ के बारे में अवगत कराया गया। मनोज श्रीवास्तव, सहायक निदेशक द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती के बारे में प्रजाति के चयन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गन्ना वैज्ञानिक अवधेश सिंह डांगर ने गन्ने के कैंसर कहे जाने वाले रेड रॉट बीमारी के बचाव एवं उपचार के वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में गन्ना विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, राष्ट्रीय कृषि योजना, ड्रिप सिंचाई से लाभ, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा सिंगल बड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार करके नारी स्वावलंबन के बारे में जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित करने को प्रेरित किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, धामपुर अमित कुमार पांडेय ने विभागीय ईआरपी माड्यूल के बारे में प्रशिक्षण दिया। आदर्श कृषकों के चयन के बारे में बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, स्योहारा वीरेन्द्र नाथ ने पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed