{"_id":"60032e8c8ebc3e31aa221246","slug":"increase-income-associated-with-food-security-mission-dhampur-news-mrt520873798","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़ आमदनी बढ़ाएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़ आमदनी बढ़ाएं महिलाएं
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को शनिवार को गन्ना समिति में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल के उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने कहा कि गन्ना विभाग की ओर से मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। सिंगल बड चिप के माध्यम से एक लाख पौधों को तैयार करने को डेढ़ लाख रुपये का लाभ होगा।
कार्यक्रम में लगभग 125 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया। उप गन्ना आयुक्त ने सिंगल बड चिप के माध्यम से गन्ने की नर्सरी तैयार करने की योजना से अवगत कराया। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने महिला समूह को नर्सरी तैयार करने पर विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। गन्ना किसान संस्थान मुरादाबाद के सहायक निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बड चिप के माध्यम से गन्ने की सीडलिंग नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने गन्ने की स्किप फार्मिंग व गन्ने के बीज का उपचार, बीज बैंक बनाने की जानकारी दी। डॉ. नरेंद्र सिंह ने गन्ने की विभिन्न बीमारियों से फसल की सुरक्षा एवं विशेष रूप से गन्ने की लाल सड़न बीमारी से होने वाले नुकसान और बचाव की जानकारी दी। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने गन्ने की प्रजाति को 0238 में लाल सड़न रोग लगने के कारण प्रजाति बदलाव के बारे में बताया। अमित कुमार पांडेय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, धामपुर ने शरदकाल में सिंगल बड चिप से नर्सरी तैयार करने वाले समूह के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति मनोज कुमार कोंट, चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र कुुमार सिंह मोरना आदि मौजूद रहे।