{"_id":"60e099258ebc3e4aeb5f9cb5","slug":"incomplete-pm-houses-will-be-completed-by-july-25-nazibabad-news-mrt545714211","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पीएम आवास 25 जुलाई तक होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पीएम आवास 25 जुलाई तक होंगे पूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरे पीएम आवास 25 जुलाई तक होंगे पूरे
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों को 25 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्लॉक नजीबाबाद में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत 798 आवास स्वीकृत हुए थे। 416 आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष आवास निर्माण अंतिम चरणों में हैं। खंड विकास अधिकारी वीपी श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत सचिवों को अधूरे आवास 25 जुुलाई से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकांश अधूरे आवास का लिंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ग्रामीणों को 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए और पात्र परिवार को 90 दिन की मनरेगा मजदूरी का मस्टरोल दिया जाता है। आवास योजना में चयनित पति एवं पत्नी 90 दिन की मनरेगा मजदूरी स्वयं कर निर्माण कार्य के साथ मजदूरी की धनराशि बचा सकते हैं। संवाद