फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   income tax raid ka shor

आयकर छापों के शोर से मच गया हड़कंप

Mon, 14 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में शहर में सोमवार को प्रमुख चिकित्सकों के यहां आयकर छापों का शोर मचा रहा। इससे चिकित्सकों के साथ ही शहर के उद्यमियों और व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोग तो एक-दूसरे को फोन पर छापे या सर्वे की बाबत पूछताछ करते रहे। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। इसे कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहें बताया गया।
विज्ञापन


देश में काले धन पर सरकार की सख्ती के बाद सोमवार को शहर में अचानक ऐसी अफवाहें उड़ीं कि नगर के प्रमुख चिकित्सकों के यहां आयकर टीमों ने गोपनीय रूप से छापे मारे हैं। एक चिकित्सक के यहां तो काला धन मिलने का भी शोर मचा रहा। इसका नतीजा यह रहा कि कुछ अस्पतालों से चिकित्सक ही नदारद हो गए। चर्चा तो यहां तक रही कि आयकर विभाग के अफसरों ने एक चिकित्सक से रविवार देर रात लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद टीम बड़ी रकम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


उधर, नगर के अधिकांश डाक्टरों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जो लोग चिकित्सा से जुड़े लोगों के बारे में इस प्रकार की अफवाह उड़ा रहे हैं। उनकी कोशिश चिकित्सकों की छवि खराब करने की है। ऐसे लोगों पर चिकित्सक अपने स्तर पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले चिह्नित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। इस मामले में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कुछ समय से शरारती तत्व ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed