{"_id":"6398b99fa1999d2d872fdb42","slug":"income-tax-payers-should-deposit-advance-tax-arun-kumar-nazibabad-news-mrt6176135177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय करदाता अग्रिम टैक्स जमा कराएं : अरुण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय करदाता अग्रिम टैक्स जमा कराएं : अरुण कुमार
विज्ञापन

नजीबाबाद। संयुक्त आयकर आयुक्त चौ. अरुण कुमार सिंह ने आयकर दाताओं से अग्रिम आयकर जमा कराने की सलाह दी। अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने अग्रिम आयकर जमा स्थिति की समीक्षा की।
मुरादाबाद से आए संयुक्त आयकर आयुक्त चौ. अरुण कुमार सिंह ने आयकर कार्यालय पर अधिकारियों और आयकर अधिवक्ताओं की बैठक ली। उन्होंने वित्तीय वर्ष के शत प्रतिशत आयकर लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। संयुक्त आयकर आयुक्त ने 10 हजार रुपये वार्षिक के आयकर दाताओं से तीसरी किस्त का अग्रिम भुगतान 15 दिसंबर तक कराने को कहा। उन्होंने कारोबारियों से आयकर समय से जमा करने के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। संयुक्त आयकर आयुक्त ने आयकर लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में आयकर अधिकारियों जानकारी ली। समीक्षा बैठक में आयकर अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा, नरेंद्र सिंह, अंशुल भटनागर, मोहित कुमार, आयकर अधिवक्ताओं की ओर से मुकुल माहेश्वरी, शेर सिंह मोहनलाल, जोगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।