{"_id":"69baed9fa4d1f4b151041d3e","slug":"income-tax-department-raids-bindal-groups-changipur-sugar-mill-bijnor-news-c-27-1-bij1010-174807-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिंदल समूह की चांगीपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिंदल समूह की चांगीपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग का छापा
विज्ञापन
नूरपुर। बिंदल समूह की चांगीपुर शुगर मिल में बुधवार को आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने छापा मारा। सुबह लगभग सात बजे अफसर आधा दर्जन गाड़ियों से मिल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही मिल अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने मिल में दाखिल होते ही आईटी और अकाउंट स्टाफ समेत कर्मचारियों के फोन अपने कब्जे में ले लिए। चर्चा है कि टीम में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी भी शामिल हैं।
गाजियाबाद से आई टीम ने मिल के आईटी और अकाउंट विभाग में पहुंचकर जांच शुरू की। वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक टीम के अफसर जांच में जुटे थे। इस दौरान मिल के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे तथा कई के फोन बंद रहे। बताया गया कि टीम बिंदल ग्रुप की अन्य जिलों में संचालित फैक्टरियों पर भी जांच कर रही है। चांगीपुर शुगर मिल, डिस्टलरी के अलावा मुजफ्फरनगर में बिंदल पेपर्स पर भी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है। शुगर मिल के अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जांच को आई टीम के अधिकारियों ने भी इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
धामपुर मिल में भी पांच दिन चली थी जांच
धामपुर। चांगीपुर शुगर मिल में चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई से पहले धामपुर शुगर मिल समूह की भी जांच हो चुकी है। धामपुर मिल में 30 अक्तूबर 2025 की सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने मिल की सभी यूनिटों में पहुंचकर मिल अधिकारियों के फोन कब्जे में ले लिए थे। पेराई सत्र शुरू होने से लगभग सप्ताह भर पहले मिल पर यह कार्रवाई पांच दिन चली थी। टीम मिल से जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। थे। इसके बावजूद शुगर मिल पहले से निर्धारित तिथि छह नवंबर से संचालित हो गई थी। संवाद