{"_id":"621a6eab11e13f4095205ae8","slug":"in-the-rain-the-kanwariyas-kept-on-moving-ahead-of-the-echo-of-bhole-nazibabad-news-mrt5784907158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में बदहाल मार्ग पर जलभराव और कीचड़ शिवभक्तों के लिए बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में बदहाल मार्ग पर जलभराव और कीचड़ शिवभक्तों के लिए बना बाधा
विज्ञापन
बारिश में बम भोले की गूंज के आगे बढ़ते रहे कांवड़िये
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा में बारिश और बदहाल मार्गों पर जलभराव व कीचड़ शिवभक्तों के लिए बाधा बन गया। फिर भी कांवड़िये बम भोले की गूंज के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर चले कांवड़ियों को पहले पड़ाव मोटा महादेव मंदिर पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। भागूवाला बाईपास से मोटा महादेव मंदिर तक कांवड़ियों को करीब पांच किलोमीटर तक जलभराव और कीचड़युक्त मार्ग से गुजरना पड़ा।
मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शनिवार की तड़के से क्षेत्र में बारिश होने से कांवड़ यात्रा में भागूवाला बाईपास मार्ग पर कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग के बदहाल होने से कांवड़िए गांव टांडा रतन और जटपुरा बोंडा के पास जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरे।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर निवासी दीपक कुमार, मनोज कुमार, दिनेश और अमरोहा निवासी अमित और नीरज शर्मा का कहना था कि बारिश से कांवड़ यात्रा में परेशानी हुई। हरिद्वार से कांवड़ लेकर भागूवाला तक आसानी से पहुंचे, लेकिन भागूवाला बाईपास मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से अधिक परेशानी हुई।
नांगल-चंदक मार्ग पर कांवड़ियों को हुई परेशानी
नांगलसोती। क्षेत्र के नांगल-चंदक मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण कांवड़ियों को मार्ग के गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा कांवड़ियों को नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग पर भी आवाजाही में परेशानी हुई।
रतनाल नदी के पुल की रेलिंग ठीक कराई
नजीबाबाद। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रतनाल नदी पर बने पुल की टूटी हुई रेलिंग ठीक कराई। रतनाल नदी के पुल की रेलिंग टूटी होने से कभी भी हादसा हो सकता था। एसडीएम ने एनएच-74 के अधिकारियों से संपर्क कर कर्मचारियों से शनिवार सुबह को रेलिंग पर टीन की चादर लगवाई।