{"_id":"662442b7a3103c4557045e74","slug":"in-the-celebration-of-democracy-half-the-population-exercised-their-right-to-vote-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-122491-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी में खूब किया मत का प्रयोग, रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी में खूब किया मत का प्रयोग, रहीं अव्वल
Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। महिलाओं की नजर सिर्फ घर के कामकाज पर ही नहीं बल्कि दिल्ली की कुर्सी पर भी है। एक वोट सरकार चुनने में अहम भूमिका निभा सकता है, इस अधिकार को लेकर संजीदा रही आधी आबादी में लोकतंत्र के उत्सव में अपने मत का खूब प्रयोग किया। इसकी तस्वीर मतदान के आंकड़ों ने साफ कर दी है। दरअसल मतदान करने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया।
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले में 3014 बूथों पर वोट डाले गए। लोग सवेरे से ही बूथों पर पहुंच गए थे, जिन्होंने सांसद चुनने के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान में गिरावट रही मगर, महिलाओं का मत प्रतिशत काफी बेहतर रहा। महिलाओं ने घर का कामकाज निपटाने के साथ साथ मतदान करने को भी प्राथमिकता दी, सिर्फ इतना ही नहीं महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ दिया। हालांकि बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं मतदान करने में पिछड़ गईं। यहां पुरुषों ने महिलाओं के मुकाबले ज्यादा मतदान किया।
महिला और पुरुषों के मतदान फीसदी पर एक नजर
विधानसभा पुरुष महिला
धामपुर 59.40 61.01
नूरपुर 59.25 60.90
नगीना 59.55 61.67
नजीबाबाद 61.26 61.87
नहटौर 60.41 62.28
चांदपुर 61.04 61.44
बिजनौर 58.28 56.57
बढ़ापुर 61.33 64.82