फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Ravidas Leela, sticks and sticks went on two sides

रविदास लीला में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
In Ravidas Leela, sticks and sticks went on two sides
धामपुर के गांव जैतरा रविदास लीला के प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वालों को पीटती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
रविदास लीला में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

धामपुर। गांव जैतरा में बुधवार रात रविदास लीला के प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव करने वालों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। आरोप है कि पुलिस ने गांव में एक अन्य बिरादरी के दो व्यक्तियों के घरों घुसकर परिजनों को पीटा। महिलाओं से अभद्रता की गई। इन दोनों घरों में लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने एसपी से पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जैतरा निवासी सचिन ने बताया कि बुधवार शाम रविदास भक्तों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। रात में रविदास लीला का मंचन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने शराब नशे में धुत होकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें सचिन, उसका भाई अरुण और मां बाला देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटकारकर मौके से खदेड़ा।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से भी अभद्रता की। पुलिस ने गांव में इसी दौरान चौहान बिरादरी के लोकेंद्र सिंह और महेश सिंह के घरों में भी जाकर लोगों को पीटा। बताया गया कि यहां इस मौके पर लोकेंद्र सिंह की लड़की का और महेश सिंह के लड़के का लग्न लिखा जा रहा था। वहां भीड़ लगी देख पुलिस ने बिना पूछताछ किए ही पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से रक्षित पुत्र लोकेंद्र व हिमांशु पुत्र विजेंद्र के हाथ में फैक्चर हो गया। आरोप है कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर महिलाओं से भी अभद्रता की। गांव जैतरा के प्रधान पति आदित्य वीर सिंह, अल्हैपुर ब्लाक प्रमुख पति नीरज प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, सुभाष चौहान आदि थाने पहुंचे। जैतरा की पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाही की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई की मांग की। सीओ अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उधर, सचिन की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों अभिषेक, सोने , रवि, नन्नू, गजरे का लड़का, गुड्डू का लड़का, छोटे उर्फ ओके और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed