Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In order to marry his sister-in-law, he crushed his wife with his friend's car

Bijnor News: साली से शादी की चाहत में दोस्त की कार से पत्नी को कुचलवाया

Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
In order to marry his sister-in-law, he crushed his wife with his friend's car
नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर महिला को टक्कर मारने की घटना सीसीटवी फुटेज में हुई थी कैद।
नगीना। साली की चाहत में युवक ने दोस्त की कार से पत्नी को कुचलवाकर हत्या करा दी। दरअसल शादी के पांच साल बाद तक बच्चा नहीं होने पर उसने साली से शादी की इच्छा के चलते हत्याकांड को अंजाम दिलाया। हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति और पति के दोस्त को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी अंकित कुमार ने आठ मार्च को नगीना देहात थाने में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह नजीबाबाद अपनी ससुराल से पत्नी किरन को लेकर घर लौट रहा था। नजीबाबाद बुंदकी मार्ग पर रजपुरा के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के लिए उसने पत्नी किरन को सड़क किनारे उतार दिया। आरोप था कि सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई कार की पहचान
किरन को कार द्वारा टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतका के मायके वालों ने एसपी से मुलाकात कर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सड़क हादसे से इतर अन्य पहलुओं पर जांच की तो मामला हत्या का निकला। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के पति अंकित से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। अंकित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हो पाया। इस वजह से पत्नी से दूरियां बढ़ने लगी और साली से उसने नजदीकी बढ़ाते हुए शादी करने की ठान ली। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने अपने दोस्त सचिन को घटना को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। सचिन ने योजना के अनुसार सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने हाल निवासी नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन कुमार और मृतका के पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया है।

नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर महिला को टक्कर मारने की घटना सीसीटवी फुटेज में हुई थी कैद।

नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर महिला को टक्कर मारने की घटना सीसीटवी फुटेज में हुई थी कैद।

नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर महिला को टक्कर मारने की घटना सीसीटवी फुटेज में हुई थी कैद।

नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर महिला को टक्कर मारने की घटना सीसीटवी फुटेज में हुई थी कैद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed