फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Nagina, the laborer died on the spot by being buried under the bars.

Bijnor News: नगीना - मजदूर की सरियों के नीचे दबकर मौके मौत

Tue, 09 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
In Nagina, the laborer died on the spot by being buried under the bars.
नगीना में सड़क पर बिखरे पड़े लोहे के सरिए व मौके पर जमा भीड़।
- नगीना-अकबराबाद चौराहे पर पलटी सरियों से भरी ओवरलोड ट्रॉली
विज्ञापन

- ट्रॉली पर सरियों के ऊपर बैठे थे तीन मजदूर, दो को बिजनौर रेफर किया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। लोहे के सरियों से ओवरलोड भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के सड़क पर पलटने से ऊपर बैठे एक मजदूर की सरियों के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बड़ी मुश्किल से सरियों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बिजनौर रेफर कर दिया गया।

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे चार मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली में नगीना के नहटौर तिराहे के पास स्थित दुकान से सरिया भरकर बढ़ापुर जा रहे थे। जब उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली नगीना-अकबराबाद चौराहे से कुछ आगे पहुंची तो सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उस पर बैठे चारों मजदूर सरियों के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुरकर मौके पर इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से चारों को सरियों के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने गांव कल्याणपुर निवासी मुकीम उर्फ मुजेब (30) को मृत घोषित कर दिया। जबकि नगीना देहात के गांव सत्तारवाला निवासी सोनाथ (50), नगीना के लाल सराय निवासी टीकम (40) को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी राजेंद्र (50) का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। पुलिस ने मुकीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर पहले पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा कराया और सड़क पर बिखरे सरियों को उठवाकर ट्रॉली में रखवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान काफी देर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed