{"_id":"64d6724328bffff9570549c6","slug":"in-kalagarh-the-forest-department-chased-the-tiger-into-the-forest-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-3618-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: का वन विभाग ने बाघ को वनों में खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: का वन विभाग ने बाघ को वनों में खदेड़ा
Fri, 11 Aug 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुराना कालागढ़ की नई बस्ती के गन्ने के खेत में आराम कर रहा बाघ। स्रोत-वन विभाग।
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। पुराना कालागढ़ की नई बस्ती के समीप गन्ने के खेत में आए बाघ को वन विभाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में खदेड़ने का दावा किया है। बाघ के आबादी के निकट से वनों में चले जाने से वन विभाग ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को पुराना कालागढ़ की नई बस्ती के समीप भारत सिंह के खेत में एक बाघ को ग्रामीणों ने जाते देखा था। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खेत को घेर कर वन विभाग को सूचना दी थी। कड़ी मश्क्कत के बाद भी वन विभाग बाघ को खेत से निकालने में कामयाब नहीं हो पाया था। देर रात्रि में नगीना वन रेंज के वन दरोगा सुनील कुमार राजौरा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर बाघ को कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में खदेड़ने में सफलता मिलने का दावा किया है। वन दरोगा का कहना है कि बाघ जंगल में जा चुका है, फिर भी निगरानी जारी है।