फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In January, more than three and a half lakh people will get booster dose

जनवरी में साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

Tue, 28 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
In January, more than three and a half lakh people will get booster dose
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग अब फ्रंटलाइन वर्कर व 60 साल से अधिक आयु के जिलेवासियों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी कर रहा है। दस जनवरी से बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व बुजुर्गों को प्राथमिकता पर रखा जाता है। हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल होते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से टीकाकरण में पिछली बार भी इन्हें ही प्राथमिकता दी गई थी। अब सरकार द्वारा बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की गई है। जिले में 13 हजार 630 हेल्थ वर्कर और 15 हजार 430 फ्रंटलाइन वर्कर हैं। इन लोगों को कोरोना की दोनों डोज पहले ही लगा दी गई हैं। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के लोगों की आबादी भी तीन लाख 28 हजार 723 लोग जिले में हैं। इनकी कुल संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक है। अगले महीने से इनके टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार बूस्टर डोज लगाने का अभियान जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed