फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In class 12th, Kumari Jhanvi became the district topper by getting 98.8 and Mansi Gupta 99.2 marks.

Bijnor News: बारहवीं में कुमारी जाह्नवी 98.8 व मानसी गुप्ता 99.2 अंक पाकर बनी जिला टॉपर

Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
In class 12th, Kumari Jhanvi became the district topper by getting 98.8 and Mansi Gupta 99.2 marks.
-परीक्षा परिणाम देखकर खुशी में झूम उठे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। कक्षा बारहवीं में आरआर मोरारका नजीबाबाद की छात्रा कुमार जाह्नवी ने पीसीबी वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। वहीं आधारशिला स्कूल चांदपुर की छात्रा मनस्वी चौधरी पीसीबी वर्ग में 98 प्रतिशत, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र रुद्र प्रताप पीसीएम में 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाया। बिजनौर पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र नील राजपूत ने पीसीबी वर्ग में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया।

सीबीएसई दसवीं में एलआरएस अकेडमी नगीना की छात्रा मानसी गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया। प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल धामपुर के छात्र देवांश प्रताप ने 98.8 प्रतिशत, वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद के छात्र उत्कर्ष कुमार ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप में द्वितीय स्थान पाया। एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर के छात्र विभोर खुराना ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। सभी मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

----
-कक्षा 10 के तीन जिला टॉपर
मानसी गुप्ता, 99.2, एलआरएस एकेडमी नगीना
देवांश प्रताप, 98.8, प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल, धामपुर
उत्कर्ष कुमार, 98.8, वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद
कृति राजपूत 98.6, एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर
------
कक्षा 12 के तीन जिला टॉपर
जाह्नवी, 98.8, पीसीबी, आरआर मोरारका नजीबाबाद
मनस्वी चौधरी, 98, पीसीबी, आधारशिला स्कूल चांदपुर
रुद्र प्रताप, 98, पीसीएम, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर
नील राजपूत 97.6 पीसीबी बिजनौर पब्लिक स्कूल बिजनौर
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed