फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Bijnor, the BJP declared the block chief candidates

बिजनौर में भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
In Bijnor, the BJP declared the block chief candidates
भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने का आह्वान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की और साकेंद्र प्रताप सिंह फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए।
चुनाव में भाजपा के केवल आठ प्रत्याशी ही जिला पंचायत सदस्य बनने में कामयाब हुए थे। इसके बाद भी मतदान में साकेंद्र प्रताप सिंह 30 वोट लेने में सफल रहे। इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भी पार्टी ने कमर कस ली है। बुधवार को पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। अफजलगढ़ से बबली प्रदीप, अल्हैपुर धामपुर से क्षमा हेमलता चौहान, आंकू नहटौर से राकेश कुमार, किरतपुर से अंकित कुमार, कोतवाली से तृप्ति राजपूत, जलीलपुर से कुंतेश देवी, नजीबाबाद से अवधेश कुमार, नूरपुर से आकांक्षा चौहान, मोहम्मदपुर देवमल से ममता देवी, स्योहारा से उज्ज्वल कुमार चौहान, हल्दौर से विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

नाराज दावेदारों को संभालना चुनौती
ब्लॉक प्रमुख के लिए हर ब्लॉक से भाजपा के एक से ज्यादा दावेदार थे। ऐसे में जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिला है, उनकी गतिविधि पर भी पार्टी नजर रखे हुए है। सूत्रों की माने तो कई दावेदार ऐसे हैं, जिन्होंने बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र अपने पास जमा कर रखे हैं और उनकी संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में उनका नाम कटना उन्हें बागी भी बना सकता है। हालांकि अभी तक कहीं से कोई नाम ऐसा नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी जिले की सभी 11 सीट पर जीत का परचम लहराएगी। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed