{"_id":"649b2da2552c50d842095b34","slug":"improvement-and-compartment-exam-schedule-released-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5875-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी
Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा का नया कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा 22 जुलाई को होगी। जिले में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर केंद्र बना है। केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर के 947 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है।
डीआईओएस कार्यालय के बोर्ड परीक्षा सह प्रभारी अननंशु माहेश्वरी के अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा पहले 15 जुलाई को होनी थी। बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है। अब परीक्षा 22 जुलाई को होगी। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को निर्देश भेज दिए हैं। परीक्षार्थी विस्तृत जानकारी संबंधित विद्यालय या डीआईओएस कार्यालय से कर सकते हैं।
जिले में हाईस्कूल के 469 परीक्षार्थी इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटर के 478 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। दोनों परीक्षा में कुल 947 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र को विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है। बिना हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र से परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
परीक्षार्थी परीक्षा में 45 मिनट पहले पहुंचें
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल इंप्रुवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा व दूसरी पाली में इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। पहली पाली का समय सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक है। दूसरी पाली का समय दोपहर बाद 02 बजे से शाम 05:15 बजे तक है। परीक्षार्थी को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना है।