फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Impression of income tax on Saraf showroom

सराफ के शोरूम पर इनकम टैक्स का छापा

Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Impression of income tax on Saraf showroom
छापेमारी के दौरान दुकान के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को धामपुर में रवि सराफ के शोरूम पर छापेमारी की। छापेमारी से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने छापे के डर से दुकानों को आननफानन में बंद कर दिया। इधर-उधर हो गए। रवि सराफ शोरूम पर शुक्रवार को दिनभर अधिकारियों ने बारीकी से जांच की। छापे से घबराकर शोरूम मालिक विभु प्रकाश बंसल व विनीत प्रकाश बंसल की तबीयत बिगड़ गई।  पुलिस ने निजी डाक्टर को बुलाकर बीमार दोनों व्यापारियों का उपचार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक बिजनौर, मुरादाबाद और लखनऊ की इनकम टैक्स की टीम में शामिल अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई के संबंध में मीडिया को किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया है। इनकम टैक्स कमिश्नर ने बताया कि डीजी इनकम टैक्स के आदेश पर वह यहां पर छापेमारी कर रहे हैं। वह किसी भी हालत में छापेमारी कार्रवाई में क्या पाया। वह नहीं बता सकते है। टीम में शामिल करीब  एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल रहे। जब अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की तो वहां  सीओ धामपुर  महावीर सिंह के निर्देशन में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा है। सीओ का कहना था कि वह टीम की सुरक्षा में लगे है। जिससे छापेमारी की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की शांति भंग न हो सकें।
विज्ञापन


विरोध कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ा
अधिकारियों की टीम द्वारा जब छापेमारी करने का पता अन्य व्यापारियों को लगा तो , उनमें हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने मौके पर पहुुंच कर छापेमारी का विरोध करने को प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान व्यापारियों की कोतवाल शक्ति सिंह ने नोकझोंक भी हुई।   वहीं, जब रवि सराफा शोरूम के स्वामी विभु प्रकाश बंसल व उनके भाई विनीत प्रकाश बंसल की घबराने से हालत बिगड़ी तो इसकी सूचना बाहर खड़े लोगों को लग गई। उपचार को जब डाक्टर पंकज कुमार अग्रवाल उनका उपचार करने को शोरूम में जाने का प्रयास कर रहे थे तो  वहां सुरक्षा में लगी पुलिस ने उन्हें रोक दिया और नगर के कई लोगों से डाक्टर के बारे में मौखिक आईडी मिलने के बाद डा. को उपचार को शोरूम में आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed