फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Important role of teacher in deciding the future of a student

नेशनल सेमिनार में महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर

Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Important role of teacher in deciding the future of a student
बिजनौर में आरबीडी महाविद्यालय में एक दिवसीय नेशनल सेमिनार को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आरबीडी महाविद्यालय बिजनौर में टीचिंग, लर्निग तथा एव्युलेशन विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षाविदों ने शिक्षा, शिक्षक और छात्रों के परिपेक्ष्य में विचार रखे।
विज्ञापन

नेशनल सेमिनार में मुख्य अतिथि यूजीसी की संयुक्त सचिव उर्मिला ने कहा कि शिक्षक की छात्र का भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से भटक गया है। आज छात्र राजनीति में जो कुछ हो रहा है उसकी वजह छात्रों को समय के अनुसार शिक्षा नहीं देना है। अक्षर ज्ञान से जीवन की सार्थकता नहीं मिलती है। अवार्ड तथा रिवार्ड से मिलने वाली संतुष्टि क्षणिक है। शिक्षक को छात्रों की आवश्यकता जाननी चाहिए। शिक्षक युवा पीढ़ी का नेतृत्व करने वाला है। शिक्षकों को लीक से हटकर युवाओं व समाज के लिए कुछ करना है। पैसे तथा पावर का अहम त्याग आत्म विवेचना करें। लाइफ का अल्टीमेटम गोल सोशल लाइफ है। आज का युवक सोशल लाइफ से दूर हैं। संयुक्त सचिव ने छात्रों को सलाह दी है कि समाज का निर्माण करने वाली शक्ति टीचर है। केवल अंक पा लेना ही सब कुछ नहीं है। देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करें। प्रदेश के उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक राजीव पांडेय ने गुणवत्ता परक शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

आरबीडी प्रबंध समिति की सचिव एवं पूर्व विधायक रुचिवीरा ने छात्राओं से संस्कारित रहकर प्रगति के आयाम स्थापित करने को कहा। सेमिनार में डा शशि सिंह, डा चंद्र दत्त, सुनील कुमार जोशी समेत कई शिक्षाविदों ने टीचिंग, लर्निंग तथा एव्युलेशन विषय पर चर्चा की। इस मौके पर अतिथियों ने सोविनियर का विमोचन किया। प्रधानाचार्या जाकिया रफत ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed