फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Immunization will be done at 71 booths in the district today

जिले में आज 71 बूथों पर होगा टीकाकरण

Thu, 11 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Immunization will be done at 71 booths in the district today
जिले में आज 71 बूथों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में शुक्रवार को 71 बूथों पर 12 हजार लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान 45 से 59 साल तक के रुग्णता वाले रोगियों और 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण होगा।

एक मार्च से आम जनता के टीकाकरण शुरूहो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित 71 बूथों पर करीब 12 हजार लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान 45 से 59 साल तक के हाइपरटेंशन, हार्ट फेल्योर, डाइबिटीज, लीवर, किडनी आदि 20 प्रकार की रुग्णता वाले मरीजों को तथा 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला अस्पताल और महिला तथा हर ब्लॉक के प्राथमिक, सामुदायिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण बूथ बनाए हैं। टीकाकरण कराने वालों के दो विकल्प हैं। पहला वे स्वयं अपना पंजीकरण करके आएंगे, दूसरा टीकाकरण केंद्र पर अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचेंगे तो वैक्सीन लगाने से पहले उनका पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed