फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal recovery being done in the name of building a house

साहनपुर प्रधानमंत्री आवास चयन में धांधली का आरोप

Tue, 03 Mar 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery being done in the name of building a house
नजीबाबाद में साहनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के विरोध में प्रदर्शन करते क्षेत्र? - फोटो : NAZIBABAD
घर बनवाने के नाम पर हो रहा अवैध वसूली
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और जेई पर आवास बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए साहनपुर के लोगों ने एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने डीएम से जांच कराने और पात्रों को लाभ दिलाने की मांग की। उधर, जेई ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार बताया।
नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी के अनुसूचित जाति के लोगों ने मंगलवार को डूडा परियोजना अधिकारी के निर्देशन में चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास चयन में धांधली का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पात्र लोगों के आवास बनवाने के नाम पर क्षेत्रीय जेई अंकुर मित्तल अवैध वसूली का दबाव बना रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय पहुंचे क्षेत्रवासियों ने फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों केे आवास प्रस्ताव पास करने और आर्थिक रूप से कमजोरों के आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाया। क्षेत्रवासियों बबली, राजकुमार, प्रियंका, रणजीत प्रजापति, हरपाल, अंकित कुमार, शीला, लीलावती, संतोष देवी सहित नागरिकों ने आवास योजना में धांधली के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के संबंध में डूडा के परियोजना अधिकारी नयन कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद ने उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया है कि साहनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित किसी प्रकार की क्षेत्रवासियों को शिकायत नहीं है। वहीं साहनपुर के लोगों ने फाउंडेशन के संस्थापक और जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास चयन में धांधली की जांच कराने तथा पात्रों के आवास प्रस्ताव शीघ्र पास कराने की मांग की। फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार ने संबंधित जेई से संपर्क किया तो उन्होंने आवास चयन में धांधली और सुविधा शुल्क लेने के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed