फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal occupation removed from ponds

नांगल में तालाबों से हटाया गया अवैध कब्जा

Sat, 13 Jan 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 13 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from ponds
नांगल जट में तालाब पर कब्जे को हटवाते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गांव नांगलजट में शनिवार को तालाबों से अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया गया। राजस्व एवं विकास विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक तालाबों से अवैध कब्जा हटवाए। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी को निरीक्षण के दौरान 13 बीघा रकबे के तालाब पर पूर्व प्रधान का अवैध कब्जा मिला। पूर्व प्रधान ने तालाब को समतल कर उसमें गन्ना बो रखा था।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार हल्दौर ब्लाक के गांव नांगल जट में अवैध कब्जों की शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्होंने अपनी देखरेख में विकास एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अभिलेखों का निरीक्षण कराया। जांच में यह बात सामने आई कि गांव में 12 तालाब चिह्नित हैं। जिनका रकबा 10 बीघे से लेकर 15 से 20 बीघे तक है। शनिवार को प्रशासन ने गांव में तालाबों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू किया। पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह ने करीब 13 बीघा रकबे वाले तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा था। अपने कई समर्थकों को अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधान ने तालाबों पर अवैध कब्जे करा दिए थे। सभी ने तालाबों में गेहूं और गन्ने की फसल बो रखी है। दो दर्जन से अधिक मजदूरों को तालाबों से फसल काटने में लगा दिया है। अवैध कब्जा हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक के सभी तालाबों को कब्जामुक्त नहीं करा दिया जाता है। तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार अभियान पर निगाह रखे हुए हैं। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह अपात्र लाभार्थी मिले बिजनौर। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नहटौर थाने की ग्राम पंचायत बैरम नगर, सादाबाद की खुली बैठकों में भाग लिया। सीडीओ को जांच में बैरम नगर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के छह लाभार्थी अपात्र मिले है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ग्रामीणों के सुझाव सूचीबद्ध करके सीडीओ कार्यालय भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed