फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal mining and illegal occupation of government lands will not be tolerated

Bijnor News: अवैध खनन और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त

Thu, 05 Oct 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining and illegal occupation of government lands will not be tolerated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अंकित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को भूमाफिया से संबंधित बैठक ली। कहा कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समीक्षा के दौरान सिंचाई, जिला पंचायत तथा लोक निर्माण विभाग ने उनकी जमीनों पर कब्जा नहीं होने की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने इस आशय का प्रमाण पत्र तलब किया। सभी एसडीएम से बोले के 132 श्रेणी की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने को नोटिस जारी किया जाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पीली डेम तथा रेहड़ क्षेत्र में बने सती मठ एवं सरोवर पर अवैध कब्जे की राजस्व अधिकारियों के साथ जांच की जाए।

इसके अलावा खनन को लेकर हुई बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। कहा कि अंतरराज्यीय अथवा अंतर जनपदीय स्तर पर अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए गुजरने वाले रास्तों पर चेकिंग की जाए। गलत नम्बर प्लेट लगाकर अवैध खनन करने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed