फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal kilns burning in the Khadar region

खादर क्षेत्र में धधक रहीं शराब की अवैध भट्ठियां

Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal kilns burning in the Khadar region
खादर क्षेत्र में धधक रहीं शराब की अवैध भट्ठियां
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चोरी छिपे अवैध शराब की भट्ठियां खूब धधक रही हैं। लोगों को ये शराब रोज परोसी जा रही है। सस्ते के लालच में लोग इस शराब को खूब पी रहे हैं। जिले में कई जगह पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार खूब फल फूल रहा है। गैर राज्यों से चोरी छिपे लाकर भी जिले में शराब बेची जा रही है।
जिले में बालाबाली से लेकर जलीलपुर गंगा किनारे बसे गांवों में गंगा के पार शराब की भट्ठियां खूब धधक रही हैं। मंडावर क्षेत्र के गांव रावली, ब्रह्मपुरी, राजारामपुर, कोहरपुर, डैबलगढ, मीरापुर, बिजनौर क्षेत्र के बेगावाला, काजीवाला, जहानाबाद, गंज, नवलपुर समेत गंगा से सटे तमाम गांवों में ये कारोबार चोरी छिपे चल रहा है। आलम ये है कि शराब के कारोबारी लोगों के घर-घर इस शराब को पहुंचाते हैं। सस्ते दामों में ये शराब बेची जा रही है। कई बार ज्यादा शराब का सेवन करने से लोगों की जान भी चली जाती है। माफिया पंजाब, हरियाणा से चोरी छिपे लाकर शराब भी बेच रहे हैं। इस समय जिले में 25 से ज्यादा शराब माफिया सक्रिय हैं। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम समय-समय पर अभियान चलाती रहती है। कुछ दिन शांत रहने के बाद ये माफिया सक्रिय हो जाते हैं। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा, मदपुरी, चंपतपुर चकला, कुंआखेडा खादर समेत अफजलगढ़ से कालागढ़ तक शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। महिला तक अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय हैं। जिले में शराब पीने से लोगों की मौत होने की बात तो कही जाती है। पर पुलिस व आबकारी विभाग इन मौत पर पर्दा डालती रहती है।
विज्ञापन

10 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
नांगल थाने के गांव चंदोक में 2005 में जसराम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में जहरीली शराब परोसी जा रही थी। शराब पीने से गांव के केसरी, जबर सिंह, सतेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, कल्लू सिंह व चमन सिंह की मौत हो गई थी। कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई व कई गंभीर बीमार हो गए थे। इस मामले में जसराम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जसराम को इन मामले में कोर्ट से उम्र कैद की सजा सुनाई गई। पेरोल पर वह जेल से बाहर आया। डेढ़ माह पूर्व अवैध शस्त्र बनाने में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नहटौर थाने के गांव रूखड़ियों में वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत चुनाव में किशनलाल व रामपाल की शराब पीने से मौत हुई थी। साहनपुर नवादा में 25 फरवरी 2019 को किरनपाल, स्योहारा थाने के गांव दीदारपुर में 15 अगस्त 2018 को ओमराज, दो माह पूर्व गांव बल्लाशेरपुर में शराब पीने से राजपाल की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब माफिया की संपत्ति होगी कुर्क : एसपी
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक अभियान चलाकर शराब की तमाम भट्ठी पकड़ी जा रही है। अभियान में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। अमीर बने माफिया की संपत्ति भी कुर्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed